हेलो दोस्तों! आज इस लेख में हम जावास्क्रिप्ट के टॉप इंटरव्यू प्रश्न और उत्तर हिंदी (Top JavaScript Interview Questions and Answers in Hindi) में साझा करेंगे। अगर आप जावास्क्रिप्ट सीख रहे हैं और इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं। तो यह लेख आपके लिए बहुत लाभदायक होगा। आज के समय में जावास्क्रिप्ट एक लोकप्रिय प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। जिसका यूज़ वेब डेवलपमेंट, फ्रंटएंड और बैकएंड दोनों में किया जाता है। यहां दिए गए टॉप प्रश्न और उत्तर आपकी समझ को मजबूत करेंगे और इंटरव्यू में सफलता पाने में मदद करेंगे। इस लेख को पढ़ने के बाद आप इंटरव्यू में आत्मविश्वास के साथ जवाब दे सकेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं!
Top JavaScript Interview Questions & Answers in Hindi
Q1. JavaScript क्या है?
Ans: जावास्क्रिप्ट जिसे JS के नाम से भी जाना जाता है। यह एक हाई-लेवल, इंटरप्रेटेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। इसका यूज़ मुख्य रूप से वेब पेजों में इंटरैक्टिव और गतिशील सामग्री बनाने के लिए किया जाता है।
Q2. JavaScript के मुख्य फीचर्स क्या हैं?
Ans: जावास्क्रिप्ट के मुख्य फीचर्स:
- लाइटवेट और इंटरप्रेटेड भाषा है।
- ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड
- इवेंट-ड्रिवेन
- क्लाइंट-साइड वेलिडेशन
- एसिंक्रोनस प्रोग्रामिंग
Q3. जावास्क्रिप्ट में वेरिएबल्स कैसे डिक्लेयर किया जाता है?
Ans:
var a = 10; // पुराना तरीका
let b = 20; // ES6 में नया तरीका
const c = 30; // स्थिर मान के लिए
Q4. “let”, “var” और “const” में क्या अंतर है?
Ans: “let”, “var” और “const” में मुख्य अंतर:
- var ग्लोबल या फंक्शन-स्कोप में होता है।
- let ब्लॉक-स्कोप में होता है।
- const का मान बदला नहीं जा सकता।
Q5. JavaScript और Java में क्या अंतर है?
Ans: JavaScript और Java में मुख्य अंतर:
JavaScript | Java |
हल्की और स्क्रिप्टिंग लैंग्वेज | कम्पाइल होने वाली लैंग्वेज |
वेब ब्राउज़र में रन होती है | वर्चुअल मशीन पर रन होती है |
ऑब्जेक्ट-आधारित (Object-Based) | ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड (OOP) |
Q6. JavaScript के मुख्य डेटा टाइप्स क्या हैं?
Ans: JavaScript में 7 प्राइमिटिव डेटा टाइप्स होते हैं:
- String (स्ट्रींग)
- Number (नंबर)
- Boolean (बूलियन)
- Undefined (अनडिफाइंड)
- Null (नल)
- Symbol (सिंबल)
- BigInt (बिगइंट)
Q7. null और undefined में क्या अंतर है?
Ans: null और undefined में मुख्य अंतर:
null | undefined |
डेवलपर द्वारा असाइन किया जाता है | डिफॉल्ट वैल्यू होती है |
यह एक ऑब्जेक्ट है | यह एक टाइप है |
Q8. Hoisting क्या है?
Ans: Hoisting एक प्रक्रिया है। जिसमें JavaScript वेरिएबल्स और फंक्शंस को स्क्रिप्ट के टॉप पर ले जाती है।
उदाहरण: console.log(a); // undefined
var a = 10;
Q9. JavaScript में ‘this’ की परिभाषा क्या है?
Ans: this एक संदर्भ (reference) है। जो मौजूदा ऑब्जेक्ट को इंगित करता है।
Q10. JavaScript में Event Loop क्या होता है?
Ans: यह JavaScript का मैकेनिज्म है जो Asynchronous Callbacks को हैंडल करता है।
Q11. JavaScript में DOM और BOM क्या होता है?
Ans: DOM और BOM क्या है:
- DOM (Document Object Model): HTML एलिमेंट्स को हैंडल करता है।
- BOM (Browser Object Model): ब्राउज़र संबंधित ऑपरेशन्स जैसे window, navigator, location को हैंडल करता है।
Q12. JavaScript में debounce और throttle क्या है?
Ans: debounce और throttle क्या है
- Debounce: एक फ़ंक्शन को सिर्फ़ तभी ट्रिगर करता है जब एक निश्चित समय तक कोई इनपुट न मिले।
- Throttle: एक फ़ंक्शन को एक निर्धारित समय में केवल एक बार चलने की अनुमति देता है।
Q13. JavaScript में ‘==’ और ‘===’ में क्या अंतर है?
Ans: JavaScript में ‘==’ और ‘===’ में मुख्य अंतर:
- == (Loose Comparison) डेटा टाइप को कन्वर्ट करता है।
- === (Strict Comparison) डेटा टाइप को भी चेक करता है।
Q14. JavaScript में ES6 के महत्वपूर्ण फीचर्स कौन-कौन से हैं?
Ans: JavaScript में ES6 के मुख्य फीचर्स:
- let और const
- Arrow Functions
- Template Literals
- Destructuring Assignment
- Default Parameters
- Modules (import / export)
Q15. Arrow Function क्या है?
Ans: Arrow Function एक संक्षिप्त सिंटैक्स है। इसे ES6 में पेश किया गया था।
const add = (a, b) => a + b;
Q16. JavaScript में Closure क्या होता है?
Ans: जब कोई इनर फ़ंक्शन अपने पैरेंट फ़ंक्शन के वेरिएबल्स को एक्सेस करता है। इसी को Closure कहते हैं।
function outer() {
let count = 0;
return function inner() {
count++;
console.log(count);
};
}
const counter = outer();
counter(); // 1
counter(); // 2
Q17. Callback Function क्या होता है?
Ans: Callback एक फ़ंक्शन है। इसको किसी अन्य फ़ंक्शन के तर्क के रूप में पास करके बाद में execute किया जाता है।
Q18. Synchronous और Asynchronous JavaScript में क्या अंतर है?
Ans: Synchronous और Asynchronous JavaScript में मुख्य अंतर
- Synchronous: कोड लाइन-बाय-लाइन execute होता है।
- Asynchronous: कोड non-blocking होता है और बाद में execute होता है।
Q19. JavaScript में Event Delegation क्या है?
Ans: JavaScript में Event Delegation एक तकनीक है। यहाँ पैरेंट एलिमेंट को इवेंट हैंडलर दिया जाता है। ताकि वह उसके चाइल्ड एलिमेंट्स पर इवेंट को कैप्चर कर सके।
Q20. JavaScript में setTimeout और setInterval क्या हैं?
Ans: setTimeout और setInterval:
- setTimeout(): एक बार कुछ समय बाद कोड execute करता है।
- setInterval(): नियमित समय अंतराल पर कोड execute करता है।
Q21. JavaScript में Promises क्या होती हैं?
Ans: JavaScript में Promise एक ऑब्जेक्ट होता है। जो असिंक्रोनस ऑपरेशन के पूरे होने या असफल होने की जानकारी देता है।
Q22. JavaScript में Async/Await क्या है?
Ans: यह Promises को आसान और सिंक्रोनस तरीके से हैंडल करने की सुविधा देता है।
async function fetchData() {
let response = await fetch(‘https://api.example.com/data’);
let data = await response.json();
console.log(data);
}
Q23. JavaScript में map(), filter(), और reduce() क्या हैं?
Ans: आइए इन तीनों को विस्तार से समझते हैं:
- map(): प्रत्येक एलिमेंट पर एक फंक्शन लागू करता है। यह एक नया ऐरे लौटाता है।
- filter(): दिए गए कंडीशन के आधार पर एलिमेंट्स को फ़िल्टर करता है।
- reduce(): ऐरे को एक सिंगल वैल्यू में बदल देता है।
Q24. JavaScript में localStorage और sessionStorage में क्या अंतर है?
Ans: localStorage और sessionStorage में मुख्य अंतर:
- localStorage: डेटा स्थायी रूप से स्टोर करता है।
- sessionStorage: डेटा केवल सेशन तक स्टोर करता है।
Q25. JavaScript में apply(), call(), और bind() क्या हैं?
Ans: आइए इनके बारे में समझते हैं:
- call(): फंक्शन को तुरंत execute करता है।
- apply(): call() की तरह है लेकिन arguments एक array में लेता है।
- bind(): फंक्शन को बाद में execute करने के लिए एक नई कॉपी देता है।
Q26. JavaScript में Prototypes क्या होते हैं?
Ans: Prototypes JavaScript में Inheritance को लागू करने का एक तरीका है।
Q27. JavaScript में Event Bubbling और Event Capturing क्या है?
Ans: आइए समझते हैं:
- Event Bubbling: इवेंट सबसे अंदर से बाहर की ओर फैलता है।
- Event Capturing: इवेंट सबसे बाहर से अंदर की ओर फैलता है।
Q28. JavaScript में Memory Leak से कैसे बचा जा सकता है?
Ans: आइए समझते हैं:
- अनावश्यक रेफरेंस को हटा दें।
- Event listeners को ठीक से remove करें।
- Closures का सही उपयोग करें।
Q29. JavaScript में Debouncing और Throttling क्या है?
Ans: आइए समझते हैं:
- Debouncing: इवेंट के लगातार होने पर उसे सीमित करता है।
- Throttling: दिए गए समय में केवल एक बार इवेंट चलने देता है।
Q30. JavaScript में Spread और Rest ऑपरेटर क्या हैं?
Ans: आइए समझते हैं:
- Spread (…): Array या Object को expand करता है।
- Rest (…): Multiple arguments को एक array में बदलता है।
यह भी पढ़ें:-
- SEO Interview Questions in Hindi
- What is Keyword in Hindi
- What is Google Search Console in Hindi
- Digital Marketing Interview Questions in Hindi
- What is Search Engine in Hindi
- What is Digital Marketing in Hindi
- What is Search Engine in Hindi
- What is Technical SEO in Hindi
- What is Black Hat SEO in Hindi
- What is Sitemap in Hindi
- What is Off Page SEO in Hindi
- What is Domain Authority in Hindi
Conclusion | निष्कर्ष
दोस्तों, हमें उम्मीद है कि हमारा यह लेख आपके जावास्क्रिप्ट इंटरव्यू की तैयारी में सहायक साबित हुआ होगा। यदि आपके पास जावास्क्रिप्ट से जुड़े कोई और प्रश्न हैं, तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। हम आपके सभी प्रश्नों का उत्तर देने की कोशिश अवश्य करेंगे। इसी तरह के ज्ञानवर्धक लेख पढ़ते रहने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। हम प्रतिदिन नई तकनीकों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर लेख लिखते हैं। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद! हमारा मुख्य उद्देश्य आपको यूज़फुल और अपडेटेड जानकारी प्रदान करना है।