Android Interview Questions and Answers in Hindi

नमस्ते दोस्तों! यदि आप एंड्रॉइड में करियर बनाना चाहते हैं और इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं। तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण है। हम आपके साथ एंड्रॉइड से जुड़े टॉप इंटरव्यू प्रश्न और उनके उत्तर हिंदी में साझा कर रहे हैं(Android Interview Questions and Answers in Hindi)। आज के समय में एंड्रॉइड एक तेजी से विकसित हो रही तकनीक है। इसमें सफलता के लिए सही तैयारी आवश्यक है। यहां दिए गए प्रश्न और उत्तर आपकी जानकारी को बढ़ाएंगे और आपको आत्मविश्वास प्रदान करेंगे। इस लेख के माध्यम से, आप एंड्रॉइड इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे और अपनी तैयारी को एक नई दिशा दे पाएंगे। तो आइए, एंड्रॉइड इंटरव्यू की तैयारी को और मजबूत करें!

यह लेख खासतौर पर उन लोगों के लिए लिखा जा रहा है। जो एंड्राइड डेवलपमेंट की बेसिक से लेकर एडवांस तक की जानकारी पाना चाहते हैं। तो आइए, इस लेख के माध्यम से आप एंड्राइड इंटरव्यू की तैयारी करने में एक और मजबूत कदम आगे बढ़ाएं और अपने सपनों की नौकरी की ओर अग्रसर हों।

Top Android Interview Questions and Answers in Hindi

Q1. Android क्या है?

Ans: Android एक ओपन-सोर्स मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। जिसको Google ने डेवलप किया है। यह Linux kernel पर आधारित है। इसका यूज़ स्मार्टफोन, टैबलेट, TV आदि में होता है।

Q2. Android की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

Ans: Android की मुख्य विशेषताएँ:

  • ओपन-सोर्स प्लेटफ़ॉर्म
  • मल्टीटास्किंग
  • यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस
  • कस्टमाइज़ करने योग्य
  • Google सेवाओं का इंटीग्रेशन
Q3. Android SDK क्या है?

Ans: SDK (Software Development Kit) एक टूल्स का सेट है। इसका यूज़ Android एप्लिकेशन डेवलप करने के लिए किया जाता है।

Q4. Activity क्या है?

Ans: Activity Android का एक component है। यह एक यूज़र इंटरफेस को रिप्रेजेंट करता है। यह एप का एक स्क्रीन होता है।

Q5. Intent क्या है?

Ans: Intent एक मैसेजिंग ऑब्जेक्ट है। इसका यूज़ एक activity से दूसरी activity को डेटा भेजने के लिए होता है।

Q6. Explicit और Implicit Intent में क्या अंतर है?

Ans: Explicit और Implicit Intent में अंतर:

  • Explicit Intent: किसी एक specific component को target करता है।
  • Implicit Intent: किसी specific component को target नहीं करता है। जब कि यह सिस्टम तय करता है। इसे कौन सा component इसे हैंडल करेगा।
Q7. AndroidManifest.xml का क्या उपयोग है?

Ans: यह फाइल एप्लिकेशन के components, permissions, और अन्य configurations को define करती है।

Q8. Service क्या है?

Ans: Service एक background component है। यह बिना UI के चलता है। जैसे म्यूजिक प्ले करना।

Q9. BroadcastReceiver क्या है?

Ans: यह Android का component है। यह सिस्टम या एप द्वारा भेजे गए broadcast messages को रिसीव करता है।

Q10. Content Provider क्या है?

Ans: Content Provider डेटा को एक एप से दूसरी एप में शेयर करने की अनुमति देता है।

Q11. Android Architecture के चार लेयर कौन-कौन सी हैं?

Ans: Architecture के चार लेयर ये है।

  • Linux Kernel
  • Libraries और Android Runtime
  • Application Framework
  • Applications
Q12. Activity Lifecycle क्या है?

Ans: Activity के जीवन चक्र के मुख्य methods:

  • onCreate()
  • onStart()
  • onResume()
  • onPause()
  • onStop()
  • onDestroy()
Q13. Fragment क्या है?

Ans: Fragment एक activity का हिस्सा होता है। यह UI का एक reusable हिस्सा होता है।

Q14. ANR (Application Not Responding) क्या होता है?

Ans: जब एप लंबे समय तक रिस्पॉन्ड नहीं करता है। यह सिस्टम ANR error दिखाता है।

Q15. AsyncTask का यूज़ क्यों किया जाता है?

Ans: AsyncTask का यूज़ Android में बैकग्राउंड ऑपरेशन करने और UI थ्रेड को ब्लॉक किए बिना परिणाम को UI पर वापस दिखाने के लिए किया जाता है। यह UI को रिस्पॉन्सिव बनाए रखता है।

Q16. RecyclerView और ListView में अंतर क्या है?

Ans: RecyclerView और ListView में अंतर:

  • RecyclerView एक अधिक शक्तिशाली और लचीला व्यू है। यह व्यू होल्डर पैटर्न का यूज़ करता है।
  • जबकि ListView कम अनुकूलन योग्य है। यह सभी आइटम को मेमोरी में लोड कर सकता है।
Q17. Android Jetpack क्या है?

Ans: Android Jetpack लाइब्रेरीज़ का एक सूट है। यह डेवलपर्स को उच्च-गुणवत्ता वाले, मजबूत ऐप्स को आसानी से डेवलप करने में मदद करता है।

Q18. ViewModel क्या होता है?

Ans: ViewModel एक architecture component है। यह UI डेटा को होल्ड करता है और UI लॉजिक को बिज़नेस लॉजिक से अलग करता है।

Q19. LiveData क्या है?

Ans: LiveData एक lifecycle-aware observable डेटा होल्डर है। यह डेटा में बदलाव को automatically UI में reflect करता है। जिससे UI अपडेट स्वचालित और सुरक्षित होते हैं।

Q20. Room Database क्या है?

Ans: Room एक persistence library है। यह SQLite database को आसान तरीके से use करने देता है। यह सुव्यवस्थित, परीक्षण योग्य और कम बॉयलरप्लेट कोड के साथ दृढ़ता बनाए रखने में मदद करता है।

Q21. ProGuard क्या है?

Ans: ProGuard एक मुफ्त उपकरण है। यह जावा बाइटकोड को छोटा, अनुकूलित और अस्पष्ट करता है। जिससे ऐप का आकार कम होता है और रिवर्स इंजीनियरिंग मुश्किल हो जाती है।

Q22. Gradle क्या है?

Ans: Gradle एक build automation टूल है। यह Android project को compile और package करने में मदद करता है।

Q23. Emulator और Simulator में क्या अंतर है?

Ans: Emulator और Simulator में अंतर:

  • Emulator: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों का simulation करता है।
  • Simulator: केवल सॉफ्टवेयर behavior को simulate करता है।
Q24. APK और AAB में अंतर क्या है?

Ans: APK और AAB में अंतर:

  • APK (Android Package Kit) पारंपरिक फ़ाइल प्रारूप है। इसमें ऐप के सभी संसाधन होते हैं।
  • AAB (Android App Bundle) एक नया प्रारूप है। यह डिवाइस के आधार पर अनुकूलित APK बनाता है। जिससे ऐप का आकार छोटा होता है।
Q25. Dependency Injection क्या है?

Ans: Dependency Injection (DI) एक डिज़ाइन पैटर्न है। जहाँ एक ऑब्जेक्ट को उसकी निर्भरताएँ (अन्य ऑब्जेक्ट) बाहर से प्रदान की जाती हैं। बजाय इसके कि वह उन्हें स्वयं बनाए।

यह भी पढ़ें:-  

Conclusion | निष्कर्ष

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपकी Android इंटरव्यू की तैयारी में सहायक रहा होगा। यदि आपके मन में कोई भी सवाल हो। तो कमेंट सेक्शन में जरूर पूछें। हम आपके हर सवाल का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे। नई तकनीकों और ट्रेंडिंग विषयों से जुड़ी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। हम रोजाना लेटेस्ट टेक अपडेट्स और उपयोगी जानकारियाँ साझा करते हैं। जो आपके करियर और ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेंगी। हमें आपके साथ जुड़कर खुशी होगी। यदि यह जानकारी उपयोगी लगी हो। तो इसे दूसरों के साथ भी जरूर साझा करें। धन्यवाद!

About Ravendra Singh

नमस्कार दोस्तों! मैं रवेंद्र सिंह, Technical Skills Up का संस्थापक हूँ। मैं एक प्रोफेशनल ब्लॉगर और डिजिटल क्रिएटर हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से आप डिजिटल मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी और ब्लॉगिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य आपको लेटेस्ट सही और उपयोगी जानकारी प्रदान करना है। जिससे आप अपने डिजिटल कौशल को निखार सकें। यदि हमारे आर्टिकल्स आपके लिए सहायक साबित होते हैं। तो उन्हें अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें। आप हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी फॉलो कर सकते हैं। जिससे आपको लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें।

View all posts by Ravendra Singh →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *