नमस्ते दोस्तों! इस लेख में हम Hreflang टैग्स के बारे में बिस्तार में जानेंगे।Hreflang टैग्स क्या हैं। इनका इतिहास क्या है और ये क्यों महत्वपूर्ण हैं। हम यह भी समझेंगे कि Hreflang टैग कैसे काम करते हैं और इन्हें वेबसाइट में कहाँ और कैसे ऐड किया जाता है। साथ ही, Hreflang टैग लगाने के विभिन्न तरीकों और SEO के साथ इनके संबंध पर भी चर्चा करेंगे। अंत में, हम वर्डप्रेस में Hreflang टैग लागू करने के तरीके को सरल शब्दों में समझेंगे। इस लेख को पढ़ने के बाद आप Hreflang Tags का सही तरीके से यूज़ करना सीख जाएंगे। आइए शुरू करते हैं!
What is Hreflang Tag in Hindi | Hreflang Tags क्या हैं?
Hreflang Tag एक HTML टैग है। यह वेबसाइट के विभिन्न भाषा और क्षेत्रीय संस्करणों को सही ढंग से लक्षित करने में मदद करता है। जब हमारी वेबसाइट कई भाषाओं में उपलब्ध होती है। तो Hreflang टैग यह बताने में मदद करता है। कौन सा संस्करण किस भाषा और क्षेत्र के यूजर के लिए है।
यह Google और Bing जैसे टॉप सर्च इंजन को संकेत देता है। आपकी वेबसाइट का कौन सा पेज किस भौगोलिक स्थान और भाषा में उपलब्ध है। ताकि यूजर को सही सामग्री दिखाई जा सके।
उदाहरण के लिए, यदि हमारी वेबसाइट के पास अंग्रेजी और हिंदी में पेज हैं। तो Hreflang टैग सर्च इंजन को यह बताता है। कौन सा पेज कौन से उपयोगकर्ताओं को दिखाना है।
History of Hreflang Tags in Hindi | Hreflang टैग का इतिहास
Hreflang टैग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है। सही भाषा और क्षेत्र के यूजर को सही सामग्री दिखाई दे। इसका इतिहास काफी दिलचस्प है। इसकी शुरुआत इंटरनेट की वैश्विक पहुंच से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए हुई थी।
साल | घटना | विवरण |
2011 | Hreflang Tags की शुरुआत | Google ने अपनी वेबसाइटों के लिए विभिन्न भाषाओं और क्षेत्रों के लिए Hreflang टैग का समर्थन किया। |
2013 | Google की आधिकारिक घोषणा | Google ने Hreflang टैग को अंतर्राष्ट्रीय SEO के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में प्रस्तुत किया। |
2015 | Hreflang टैग का विस्तार | Google ने Hreflang टैग में त्रुटियों के लिए बेहतर सुधार और अधिक समझ देने के लिए अधिक सहायता प्रदान की। |
2017 | Hreflang टैग का महत्व बढ़ा | इंटरनेशनल वेबसाइट्स के लिए Hreflang टैग का प्रभाव बढ़ा और वेबसाइटों की सटीकता में सुधार हुआ। |
2020 | आधिकारिक समर्थन | Google, Bing और अन्य सर्च इंजन ने Hreflang टैग का यूज़ बढ़ाने के लिए इसे और भी प्रासंगिक बना दिया। |
Why are Hreflang Tags Important in Hindi | Hreflang Tags क्यों जरूरी हैं?
Hreflang Tags वेबसाइट के लिए इसलिए ज़रूरी होते हैं। क्योंकि यह सर्च इंजन को बताते हैं। वेबसाइट के कंटेंट का कौन-सा वर्शन किस भाषा या देश के यूज़र्स के लिए है।
बिंदु | विवरण (हिंदी में) |
भाषा की पहचान होती है। | Hreflang टैग सर्च इंजन को बताते हैं।वेबसाइट का कोनसा पेज किस भाषा में है। |
भौगोलिक लक्ष्यीकरण | यह टैग यह भी बताते हैं पेज किस देश या क्षेत्र के लिए है। |
यूज़र अनुभव में सुधार होता है। | यूजर को उनकी भाषा और क्षेत्र के अनुसार सही पेज दिखाया जाता है। |
डुप्लिकेट कंटेंट से बचाव होता है। | इसके यूज़ से एक ही कंटेंट को अलग-अलग भाषाओं में होने पर डुप्लिकेट कंटेंट की समस्या नहीं होती। |
SEO में सुधार होता है। | सही क्षेत्र और भाषा के अनुसार ट्रैफिक बढ़ता है। जिससे SEO बेहतर होता है। |
बाउंस रेट में कमी होता है। | यूजर अपनी भाषा में कंटेंट देखकर साइट पर ज्यादा समय बिताते हैं। |
How do Hreflang Tags Work in Hindi | Hreflang Tags कैसे काम करते हैं?
Hreflang Tags एक HTML टैग होते हैं। यह सर्च इंजन को यह बताते हैं। हमारी वेबसाइट का कोनसा वेबपेज कोनसी भाषा और किस देश के लिए वर्जन उपलब्ध है। यह टैग खासतौर पर मल्टी-लैंग्वेज और इंटरनेशनल वेबसाइट्स के में यूज़ होता है।
Hreflang Tags कैसे काम करता है?
- यूजर की भाषा और लोकेशन देखकर Google यह पहचानता है। कि कौन-सा पेज दिखाना है।
- Hreflang टैग यह सर्च इंजन को बताता है। अगर यूजर फ्रांस से है। तो उसे फ्रेंच वाला पेज दिखाओ। अगर इंडिया से है, तो हिंदी वाला पेज दिखाओ।
- यह टैग HTML के <head> सेक्शन, HTTP Header या XML Sitemap में लगाया जा सकता है।
सिंटैक्स का उदाहरण:
<link rel=”alternate” hreflang=”hi” href=”https://www.technicalskillsup.com/hi/” />
<link rel=”alternate” hreflang=”en” href=”https://www.technicalskillsup.com/en/” />
<link rel=”alternate” hreflang=”fr” href=”https://www.technicalskillsup.com/fr/” />
Where and How to Add Hreflang Tags in Hindi | Hreflang टैग कहां और कैसे जोड़ें?
Hreflang Tag को कहाँ जोड़ें?
आप Hreflang टैग तीन जगहों पर जोड़ सकते हैं:
- HTML <head> सेक्शन में
- HTTP Header में (non-HTML files के लिए, जैसे PDF)
- XML Sitemap में
Hreflang Tag को कैसे जोड़ें?
1. <head> सेक्शन में HTML में जोड़ें:
<link rel=”alternate” href=”https://example.com/en/” hreflang=”en” />
<link rel=”alternate” href=”https://example.com/hi/” hreflang=”hi” />
2. HTTP Header के ज़रिए (Non-HTML Files जैसे PDF के लिए):
Link: <https://example.com/hi/>; rel=”alternate”; hreflang=”hi”
3. XML Sitemap में जोड़ें (Advanced Users के लिए):
<url>
<loc>https://example.com/en/</loc>
<xhtml:link rel=”alternate” hreflang=”en” href=”https://example.com/en/” />
<xhtml:link rel=”alternate” hreflang=”hi” href=”https://example.com/hi/” />
</url>
Relation Between Hreflang Tags and SEO in Hindi | Hreflang टैग और SEO का संबंध
यहाँ पर Hreflang Tags और SEO के बीच के संबंध को बिस्तार में समझाया गया है:
बिंदु | Hreflang टैग का विवरण | SEO पर प्रभाव |
उद्देश्य (Purpose) | यह टैग सर्च इंजन को बताता है। कौनसा पेज किस भाषा और क्षेत्र के लिए है। | सही यूज़र को सही भाषा में कंटेंट दिखता है। इससे यूज़र का अनुभव बेहतर होता है। |
डुप्लिकेट कंटेंट से बचाव | एक ही कंटेंट कई भाषाओं में होने पर सर्च इंजन भ्रमित हो सकता है। | Hreflang टैग बताता है कि यह अलग-अलग भाषाओं के लिए है। जिससे डुप्लिकेट कंटेंट की समस्या नहीं होती। |
इंटरनेशनल SEO | अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग वर्जन बनाना। | ग्लोबल ऑडियंस को टारगेट करने में मदद मिलती है। जिससे वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ता है। |
बाउंस रेट घटाना | यूज़र अगर गलत भाषा में पेज देखेगा तो साइट छोड़ सकता है। | Hreflang टैग सही भाषा वाला पेज दिखाता है। जिससे बाउंस रेट कम होता है। |
रैंकिंग सुधार | लोकल भाषा और क्षेत्र के लिए पेज की पहचान साफ होती है। | इससे पेज उस क्षेत्र के सर्च रिजल्ट में बेहतर रैंक करता है। |
टेक्निकल SEO का हिस्सा | यह HTML में <link rel=”alternate” hreflang=”…”> टैग के रूप में ऐड किया जाता है। | सही तकनीकी SEO के कारण गूगल सही तरीके से पेज को इंडेक्स करता है। |
Benefits of Hreflang Tags in Hindi | Hreflang Tags के फायदे
Hreflang टैग का यूज़ मल्टी-लैंग्वेज या रीजनल कंटेंट वाली वेबसाइट्स में किया जाता है। इसके मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं:
- यूज़र अनुभव बेहतर होता है: Hreflang टैग से वेबसाइट यूजर को उनकी भाषा या क्षेत्र के अनुसार सही लैंग्वेज में कंटेंट दिखाया जाता है।
- डुप्लिकेट कंटेंट से बचाव: अलग-अलग भाषाओं में एक सामग्री होने पर भी सर्च इंजन उसे डुप्लिकेट कंटेंट नहीं मानता।
- सर्च इंजन रैंकिंग बेहतर होती है: इससे गूगल और अन्य सर्च इंजन को पता चलता है। कौनसी भाषा या लोकेशन के लिए कौन-सा पेज है। इससे सही पेज सही ऑडियंस को दिखता है।
- बाउंस रेट कम होता है: जब यूज़र को उनकी भाषा में कंटेंट मिलता है। तो वह वेबसाइट पर अधिक समय बिताते हैं। जिससे बाउंस रेट कम होता। है
- इंटरनेशनल SEO में मददगार: अगर आपकी वेबसाइट कई देशों या भाषाओं के लिए बनी है। तो Hreflang टैग इंटरनेशनल SEO की रैंकिंग बेहतर बनाता है।
How to Implement Hreflang Tags in WordPress in Hindi | वर्डप्रेस में Hreflang टैग कैसे लागू करें
WordPress में Hreflang Tags को Implement करने का आसान तरीका:
1. Plugin का यूज़ करें (सबसे सरल तरीका)
Recommended Plugins:
- Polylang
- WPML (WordPress Multilingual Plugin)
- Rank Math SEO – यह Hreflang सपोर्ट करता है।
कैसे करें:
- Plugin install करें।
- अपनी वेबसाइट में दूसरी भाषाओं में पेज/पोस्ट बनाएं।
- Plugin automatically hreflang टैग जोड़ देगा।
2. Manual Method (थोड़ा टेक्निकल है)
अगर आप manually करना चाहते हैं:
अपने theme के <head> सेक्शन में यह कोड जोड़ें:
<link rel=”alternate” hreflang=”en” href=”https://example.com/en/” />
<link rel=”alternate” hreflang=”hi” href=”https://example.com/hi/” />
Hreflang Tags Generator Tools
यहाँ कुछ बेहतरीन Hreflang Tag Generator Tools दिए गए हैं।
- Hreflang Tags Generator by Aleyda Solis
- Hreflang Tag Generator by Merkle
- Yoast Hreflang Generator
- Hreflang Tag Checker by Ryte
- Hreflang Generator by SEO Book
- Hreflang Generator by Seobility
- Screaming Frog SEO Spider
- Hreflang Tag Generator by Google
- Hreflang Tool by Rank Math
- Hreflang Generator by Cogito
Hreflang Tags Checkers Tools
यहाँ कुछ लोकप्रिय और भरोसेमंद Hreflang Tags Checker Tools की सूची दी गई है। जिनकी मदद से हम अपनी वेबसाइट पर hreflang टैग्स की जांच और विश्लेषण कर सकते हैं:
- Ahrefs Site Audit
- Screaming Frog SEO Spider
- Google Search Console (International Targeting Report)
- Merkle Hreflang Tags Testing Tool
- SEO SiteCheckup
- Ryte
- DeepCrawl (now Lumar)
- Hreflang.ninja
- OnCrawl
- Sitebulb
यह भी पढ़ें:-
- SEO Interview Questions in Hindi
- What is Keyword in Hindi
- What is Google Search Console in Hindi
- Digital Marketing Interview Questions in Hindi
- What is Search Engine in Hindi
- What is Digital Marketing in Hindi
- What is Technical SEO in Hindi
- What is Black Hat SEO in Hindi
- What is Sitemap in Hindi
- What is Off Page SEO in Hindi
- What is Domain Authority in Hindi
निष्कर्ष | Conclusion
दोस्तों! हमें आशा है, Hreflang टैग्स पर लिखा गया यह लेख आपके लिए जानकारीपूर्ण रहा होगा। हमारा हमेशा यही प्रयास रहता है कि हम नई तकनीकी पर सरल और स्पष्ट भाषा में लेख लिखते रहे। यदि इस लेख को पढ़ने के बाद आपके मन में कोई भी सवाल या सुझाव है। तो कृपया नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर साझा करें। हम आपकी हर संभव सहायता करने के लिए तैयार हैं। आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह हमें बेहतर सामग्री तैयार करने के लिए हमेशा प्रेरित करती है। अगर आपको यह लेख उपयोगी लगा हो। तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वह भी इसे पढ़कर लाभ उठा सकें। यहाँ तक लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद!
FAQs:
Q1: Hreflang टैग क्या है?
Ans: Hreflang टैग एक HTML एट्रिब्यूट है। यह सर्च इंजन को बताता है। कि हमारी वेबसाइट के विभिन्न पेज विभिन्न भाषाओं या क्षेत्रों के लिए क्रिएट किये गए हैं। इसका यूज़ अंतरराष्ट्रीय SEO के लिए किया जाता है।
Q2: Hreflang टैग का महत्व क्या है?
Ans: Hreflang टैग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है। सर्च इंजन यूजर की भाषा और लोकेशन के अनुसार सही पेज को प्रदर्शित करें। यह डुप्लिकेट कंटेंट की समस्या को भी बहुत कम करता है।
Q3: Hreflang टैग कैसे काम करता है?
Ans: Hreflang टैग उस पेज पर ऐड किया जाता है। जो दूसरी भाषाओं और क्षेत्रों के लिए समान पेजों को इंगीत करता है। इससे सर्च इंजन को यह पता चलता है। वेबसाइट के किस पेज को किस देश और भाषा में दिखाना है।
Q4: Hreflang टैग कैसे लागू करें?
Ans: Hreflang टैग को HTML हेड सेक्शन में <link rel=”alternate” hreflang=”language_code” href=”URL”/> के रूप में ऐड किया जाता है। जहाँ “language_code” भाषा का कोड और “URL” पेज का लिंक होता है।
Q5: Hreflang टैग में कौन से कोड का उपयोग होता है?
Ans: Hreflang टैग में ISO 639-1 भाषा कोड (जैसे “en” इंग्लिश के लिए) और ISO 3166-1 देश कोड (जैसे “IN” भारत के लिए) का यूज़ किया जाता है। उदाहरण: hreflang=”en-IN”.
Q6: Hreflang टैग का क्या फायदा है?
Ans: Hreflang टैग सर्च इंजन को सही पेज दिखाने में मदद करता है। जिससे वेबसाइट की विजिबिलिटी और ट्रैफिक में सुधार होता है। साथ ही, यह यूजर को उनकी पसंदीदा भाषा में कंटेंट प्रदान करता है।
Q7. Hreflang टैग कहां ऐड करना चाहिए?
Ans. Hreflang टैग को वेबसाइट पर तीन स्थानों पर जोड़ सकते है:
- HTML हेड सेक्शन में
- HTTP हेडर में
- XML साइटमैप में