Top Cybersecurity Interview Questions and Answers in Hindi

नमस्कार दोस्तों! इस लेख में हम साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण इंटरव्यू प्रश्न और उत्तर हिंदी में साझा कर रहे हैं। (Top Cybersecurity Interview Questions and Answers in Hindi) यदि आप साइबर सुरक्षा सीख रहे हैं और इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं। तो यह लेख आपके लिए बहुत यूज़फुल होगा। आज के दौर में साइबर सुरक्षा एक बहुत तेजी से डेवलप हो रही तकनीक है। इससे जुड़े साक्षात्कारों में सफलता पाने के लिए सही तैयारी करना बहुत आवश्यक है। यहां दिए गए टॉप प्रश्न और उत्तर आपकी समझ को गहरा बनाएंगे और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेंगे। इस लेख को पढ़ने के बाद, आप साइबर सुरक्षा से जुड़े इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। तो चलिए, साइबर सुरक्षा के इंटरव्यू की तैयारी को एक नया आयाम देते हैं!

Table of Contents

Top Cybersecurity Interview Questions and Answers in Hindi

Q1. साइबर सुरक्षा क्या है?

Ans: साइबर सुरक्षा का यूज़ डिजिटल जानकारी, सिस्टम और नेटवर्क को साइबर हमलों से बचाने के लिए होता है। जिससे डेटा चोरी, हानि या क्षति से बच सकते है।

Q2. साइबर सुरक्षा के मुख्य प्रकार क्या हैं?

Ans: साइबर सुरक्षा के मुख्य प्रकार:

  • नेटवर्क सुरक्षा: नेटवर्क और डेटा को साइबर हमलों से सुरक्षित करना।
  • एंडपॉइंट सुरक्षा: डिवाइस जैसे कंप्यूटर, मोबाइल को सुरक्षित रखना।
  • ऐप्लिकेशन सुरक्षा: सॉफ़्टवेयर और ऐप को सुरक्षित करना।
  • डेटा सुरक्षा: संवेदनशील डेटा की सुरक्षा करना।
  • क्लाउड सुरक्षा: क्लाउड पर संग्रहीत डेटा और संसाधनों की सुरक्षा।
Q3. साइबर हमले कितने प्रकार के होते हैं?

Ans: साइबर हमले के प्रकार:

  • फिशिंग: नकली ईमेल या वेबसाइट से डेटा चुराना।
  • मैलवेयर: वायरस, रैंसमवेयर आदि।
  • डीडीओएस अटैक: नेटवर्क पर अत्यधिक ट्रैफिक भेजकर उसे ठप करना।
  • मैन-इन-द-मिडिल अटैक: दो पक्षों के बीच संचार को बाधित करना।
  • एसक्यूएल इंजेक्शन: डेटाबेस में अनधिकृत एक्सेस लेना।
Q4. फायरवॉल (Firewall) क्या है?

Ans: फायरवॉल एक सुरक्षा प्रणाली है। जो नेटवर्क को अनधिकृत पहुँच से बचाती है। यह ट्रैफ़िक को फ़िल्टर करता है।

Q5. एन्क्रिप्शन (Encryption) क्या है?

Ans: एन्क्रिप्शन एक प्रक्रिया है। जिसमें सारे डेटा को एक कोड में बदला जाता है। जिससे अनधिकृत लोग इसे न पढ़ सकें।

Q6. एथिकल हैकिंग क्या है?

Ans: एथिकल हैकिंग एक अधिकृत और नैतिक तरीका है। इसका यूज़ कंप्यूटर सिस्टम, नेटवर्क और एप्लिकेशन की सुरक्षा कमजोरियों का पता लगाकर उसे ठीक करने के लिए किया जाता है।

Q7. साइबर अपराध (Cybercrime) क्या है?

Ans: साइबर अपराध वह अवैध गतिविधि है। जो कंप्यूटर, नेटवर्क, या ऑनलाइन सिस्टम का यूज़ करके की जाती है। इसमें डेटा चोरी, धोखाधड़ी, और ऑनलाइन उत्पीड़न शामिल हैं।

Q8. डीओएस और डीडीओएस अटैक में क्या अंतर है?

Ans: डीओएस और डीडीओएस अटैक में अंतर:

  • DOS (Denial of Service): किसी एक सिस्टम से किया गया हमला।
  • DDoS (Distributed Denial of Service): कई सिस्टम से एक साथ किया गया हमला।
Q9. मलवेयर (Malware) क्या होता है?

Ans: मलवेयर एक हानिकारक सॉफ्टवेयर है। जो कंप्यूटर या नेटवर्क को हानि पहुंचाने के लिए बनाया जाता है।

Q10. रैंसमवेयर (Ransomware) क्या होता है?

Ans: रैंसमवेयर एक प्रकार का मैलवेयर है। जो कंप्यूटर या नेटवर्क की फाइलों को लॉक कर देता है। इसके बाद फिरौती की मांग करता है।

Q11. फ़िशिंग (Phishing) हमले से कैसे बचा जा सकता है?

Ans: फ़िशिंग हमले से बचने के सुझाव:

  • किसी संदिग्ध ईमेल और लिंक पर क्लिक न करें।
  • मजबूत पासवर्ड का यूज़ करें।
  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का यूज़ करें।
Q12. आईपी एड्रेस क्या होता है?

Ans: आईपी एड्रेस एक यूनिक नंबर होता है। जो इंटरनेट से जुड़े सभी डिवाइस को अलग- अलग दिया जाता है। इसका यूज़ इंटरनेट पर डिवाइस की पहचान करने और उनके बीच संचार को सक्षम करने के लिए किया जाता है।

Q13. SQL Injection क्या होता है?

Ans: SQL Injection एक साइबर अटैक है। जिसमें दुर्भावनापूर्ण SQL कोड को डेटाबेस में डाला जाता है। जिससे अनधिकृत पहुंच मिलती है।

Q14. बॉटनेट (Botnet) क्या है?

Ans: बॉटनेट संक्रमित कंप्यूटरों का एक नेटवर्क है। इसका यूज़ हमलावर द्वारा दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों के लिए किया जाता है।

Q15. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) क्या होता है?

Ans: टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) एक सुरक्षा प्रक्रिया है। इसमें अकाउंट में लॉग इन करने के लिए दो अलग-अलग पहचानों की जरूरत होती है।

Q16. साइबर सुरक्षा में VPN का क्या उपयोग है?

Ans: साइबर सुरक्षा में वीपीएन VPN (Virtual Private Network) का यूज़ ऑनलाइन गतिविधियों को सुरक्षित और निजी रखने के लिए किया जाता है। यह डेटा को एन्क्रिप्ट करता है और आईपी एड्रेस को छुपाता है।

Q17. साइबर सुरक्षा में SOC क्या होता है?

Ans: साइबर सुरक्षा में SOC (Security Operations Center) एक केंद्रीय टीम है। जो साइबर खतरों की निगरानी, पहचान और प्रतिक्रिया करती है।

Q18. साइबर सुरक्षा में पेन टेस्टिंग (Penetration Testing) क्या है?

Ans: पेन टेस्टिंग (Penetration Testing) एक सुरक्षा परीक्षण है। जिसमें सिस्टम की सुरक्षा कमजोरियों का पता लगाने के लिए नैतिक हैकिंग की जाती है।

Q19. वायरस और वर्म में क्या अंतर है?

Ans: वायरस और वर्म में अंतर:

  • वायरस: यह खुद को अन्य फाइलों से जोड़कर फैलता है।
  • वर्म (Worm): यह बिना किसी फ़ाइल के खुद को फैलाता है।
Q20. Zero-Day अटैक क्या होता है?

Ans: Zero-Day अटैक एक साइबर हमला होता है। जिसमें अज्ञात या हाल ही में खोजी गई सुरक्षा कमजोरी का फायदा उठाया जाता है।

Q21. साइबर सुरक्षा के 5 प्रमुख सिद्धांत क्या हैं?

Ans: साइबर सुरक्षा के 5 प्रमुख सिद्धांत:

  • गोपनीयता (Confidentiality)
  • अखंडता (Integrity)
  • उपलब्धता (Availability)
  • प्रमाणीकरण (Authentication)
  • जवाबदेही (Accountability)
Q22. सोशल इंजीनियरिंग क्या होती है?

Ans: सोशल इंजीनियरिंग एक तकनीक है। जिसमें लोगों को धोखा देकर उनसे गोपनीय जानकारी या संवेदनशील डेटा प्राप्त किया जाता है।

Q23. साइबर सुरक्षा में Honeypot क्या है?

Ans: साइबर सुरक्षा में हनीपॉट एक जाल है। जो हैकर्स को आकर्षित करके उनकी गतिविधियों और कमजोरियों का अध्ययन करता है।

Q24. बैकडोर (Backdoor) क्या होता है?

Ans: बैकडोर एक गुप्त रास्ता है। इसका यूज़ हमलावर सिस्टम या नेटवर्क में प्रवेश करने के लिए करते हैं। यह एक प्रकार का मैलवेयर है। जो हैकर्स को सिस्टम तक पहुंचने की अनुमति देता है।

Q25. साइबर सुरक्षा में IDS और IPS में क्या अंतर है?

Ans: साइबर सुरक्षा में IDS और IPS में अंतर:

  • IDS (Intrusion Detection System) – यह केवल खतरों का पता लगाता है।
  • IPS (Intrusion Prevention System) – यह खतरों को रोकता भी है।
Q26. Brute Force Attack क्या होता है?

Ans: ब्रूट फ़ोर्स अटैक एक साइबर हमला है। इसमें हमलावर उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड जैसी जानकारी का अनुमान लगाकर निजी सिस्टम तक पहुँचने का प्रयास करता है।

यह भी पढ़ें:-  

Conclusion | निष्कर्ष

दोस्तों, हम आशा करते हैं, यह लेख आपके साइबर सुरक्षा इंटरव्यू की तैयारी में बहुत सहायक रहा होगा। यदि आपके पास इससे जुड़े कोई प्रश्न हैं। कृपया कमेंट सेक्शन में बताएं। हम आपके सभी प्रश्नों का उत्तर देने की अवश्य कोशिश करेंगे। नई तकनीकों और ट्रेंडिंग विषयों पर जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। हम प्रतिदिन लेटेस्ट तकनीकी अपडेट और अन्य उपयोगी विषयों पर जानकारी साझा करते रहते हैं। यहाँ तक हमारा लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद! हमारा उद्देश्य आप सभी को उपयोगी, अपडेटेड और लेटेस्ट जानकारी प्रदान करना है। जिसको पढ़कर आप अपने करियर और ज्ञान को और आगे बढ़ा सकते है।

About Ravendra Singh

नमस्कार दोस्तों! मैं रवेंद्र सिंह, Technical Skills Up का संस्थापक हूँ। मैं एक प्रोफेशनल ब्लॉगर और डिजिटल क्रिएटर हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से आप डिजिटल मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी और ब्लॉगिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य आपको लेटेस्ट सही और उपयोगी जानकारी प्रदान करना है। जिससे आप अपने डिजिटल कौशल को निखार सकें। यदि हमारे आर्टिकल्स आपके लिए सहायक साबित होते हैं। तो उन्हें अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें। आप हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी फॉलो कर सकते हैं। जिससे आपको लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें।

View all posts by Ravendra Singh →

3 Comments on “Top Cybersecurity Interview Questions and Answers in Hindi”

  1. As a new reader, I am blown away by the quality and depth of your content I am excited to explore your past posts and see what else you have to offer

  2. Your positive energy and enthusiasm radiate through your writing It’s obvious that you are truly passionate about what you do

  3. This post hits close to home for me and I am grateful for your insight and understanding on this topic Keep doing what you do

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *