What is Internet in Hindi | इंटरनेट क्या है?

नमस्ते दोस्तों! आज इस लेख के माध्यम से हम इंटरनेट (Internet) के बारे में विस्तार से जानेंगे। इंटरनेट क्या है(What is Internet in Hindi)? इसका इतिहास क्या रहा है और यह कैसे काम करता है। साथ ही इंटरनेट की प्रमुख विशेषताएं, इसके प्रकार, उपयोग, लाभ और हानियों पर भी चर्चा करेंगे। हम यह भी समझेंगे इंटरनेट का क्या महत्व है और भविष्य में इसकी क्या भूमिका हो सकती है। आज के इस डिजिटल युग में इंटरनेट एक अनिवार्य संसाधन बन चुका है। इसलिए इसका सही ज्ञान होना बहुत जरूरी है। तो आइए, इंटरनेट की इस ज्ञानवर्धक और रोचक यात्रा की शुरुआत करते हैं और जानें कि यह तकनीक हमारी दुनिया को कैसे जोड़ रही है।

Table of Contents

Internet Kya Hai | What is Internet in Hindi (इंटरनेट क्या है?)

इंटरनेट कंप्यूटरों का एक वैश्विक नेटवर्क है। यह दुनिया भर के विभिन्न नेटवर्क को जोड़ता है। यह विभिन्न प्रकार के सूचना और सेवाओं को साझा करने और संचार करने के लिए एक माध्यम प्रदान करता है। इसे हिंदी में अंतरजाल कहते हैं। यह एक ऐसा माध्यम है। इसके माध्यम से हम जानकारी आसानी से साझा कर सकते हैं। जैसे: ईमेल भेज सकते हैं। वीडियो देख सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर संवाद कर सकते हैं और अपनी बिज़नेस ऑनलाइन ग्रो कर सकते है। इंटरनेट को “नेटवर्क का नेटवर्क” भी कहा जाता है। क्योंकि यह छोटे-बड़े लाखों नेटवर्क को आपस में जोड़ता है।

इंटरनेट को काम करने के लिए बहुत सारी तकनीकों का सहारा लिया जाता है। जैसे:– IP Address, DNS (Domain Name System), और World Wide Web (WWW)। इन सभी तकनीकों यूज़ होता है। Google, linkedin, YouTube, Facebook, Amazon जैसी वेबसाइट्स भी इंटरनेट पर काम करती हैं।

आजकल इंटरनेट शिक्षा, व्यवसाय, मनोरंजन, स्वास्थ्य, बैंकिंग, और सरकारी सेवाओं में भी यूज़ हो रहा है। स्मार्टफोन और Wi-Fi की मदद से अब इंटरनेट हर व्यक्ति की पहुंच में है।

इंटरनेट ने हमारे जीवन को बहुत आसान और तेज़ बना दिया है। लेकिन इसके साथ ही साइबर क्राइम, डेटा चोरी और समय की बर्बादी जैसी चुनौतियाँ भी सामने आरही हैं। इसलिए इंटरनेट का यूज़ सोच-समझकर और सुरक्षित तरीके से करना बहुत जरुरी है।

History of the Internet in Hindi | इंटरनेट का इतिहास

इंटरनेट का इतिहास 1960 के दशक से शुरू हुआ था। इसका इतिहास बहुत ही रोचक और तकनीकी विकास से भरा हुआ है। इसका आरंभ सैन्य जरूरतों से हुआ और आज यह आम जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। नीचे इंटरनेट के इतिहास का संक्षिप्त विवरण दिया गया है:

1. शुरुआत (1960s):

  • 1969 में अमेरिका के रक्षा विभाग ने ARPANET (Advanced Research Projects Agency Network) नाम की एक नेटवर्क प्रणाली शुरू की थी। इसका मुख्य उद्देश्य कंप्यूटरों को आपस में जोड़ना था।
  • यही से इंटरनेट की नींव रखी गई थी।

2. पहली ईमेल सेवा (1971):

  • रे टॉमलिंसन नामक इंजीनियर ने पहली बार ईमेल भेजा और ‘@’ चिन्ह का यूज़ किया था।

3. TCP/IP प्रोटोकॉल (1983):

  • इंटरनेट की बुनियादी भाषा TCP/IP को अपनाया गया। इसने विभिन्न नेटवर्क को जोड़ने में मदद की और इंटरनेट को वैश्विक स्तर पर फैलाया था।

4. डोमेन नाम प्रणाली (DNS) 1984:

  • वेबसाइटों को पहचानने के लिए डोमेन नाम सिस्टम शुरू हुआ था। जैसे google.com, yahoo.com, आदि।

5. वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) 1991:

  • टिम बर्नर्स-ली ने WWW (World Wide Web) की शुरुआत की थी। इससे वेबपेज क्रिएट करना और इंटरनेट पर जानकारी शेयर करना बहुत आसान हुआ।

6. ब्राउज़र का विकास (1993):

  • पहला ग्राफिकल वेब ब्राउज़र Mosaic लॉन्च हुआ था। जिससे आम लोग भी इंटरनेट का यूज़ करने लगे थे।

7. इंटरनेट का प्रसार (1990s – 2000s):

  • इंटरनेट धीरे-धीरे स्कूल, कॉलेज, घरों और सभी ऑफिसों तक पहुंचा रहा था।
  • सर्च इंजन (Google, Yahoo), ई-कॉमर्स (Amazon, flipkart) और सोशल मीडिया (Facebook, linkedin, YouTube) का विकास हुआ।

8. मोबाइल और स्मार्टफोन युग (2010s के बाद):

  • मोबाइल इंटरनेट, 4G/5G टेक्नोलॉजी और ऐप्स ने इंटरनेट को हर किसी की जेब तक पहुंचा दिया था।

9. आज का इंटरनेट:

  • अब इंटरनेट सिर्फ जानकारी का स्रोत ही नहीं। बल्कि कमाई, शिक्षा, व्यवसाय, मनोरंजन और संचार का प्रमुख माध्यम बन चुका है।

How Does Internet Work in Hindi | इंटरनेट कैसे काम करता है?

इंटरनेट एक वैश्विक नेटवर्क है। यह लाखों कंप्यूटरों और डिवाइसों को आपस में जोड़ता है। इसका मुख्य उद्देश्य जानकारी का आदान-प्रदान करना है। नीचे आसान भाषा में समझें:

1. नेटवर्क्स का नेटवर्क:

इंटरनेट बहुत सारे छोटे-बड़े नेटवर्क्स का समूह होता है। यह सभी एक-दूसरे से जुड़े होते हैं।

2. डेटा ट्रांसफर कैसे होता है?

जब हम कोई वेबसाइट खोलते हैं। जैसे: www.google.com, तो हमारा डिवाइस एक request भेजता है। इंटरनेट के ज़रिए उस वेबसाइट के सर्वर तक।

3. IP Address:

हर डिवाइस और वेबसाइट का एक यूनिक पहचान नंबर होता है। जिसे IP Address कहते हैं। इंटरनेट इसी नंबर की मदद से सही जगह जानकारी भेजता है।

4. DNS (Domain Name System):

हम सभी वेबसाइट को उसके नाम से जानते हैं। जैसे youtube.com, facebook.com, लेकिन कंप्यूटर IP Address समझते हैं। DNS नाम को IP Address में बदलने का काम करता है।

5. Server और Client:

Client = हमारा कंप्यूटर या मोबाइल जो जानकारी मांगता है।
Server = वो कंप्यूटर जहाँ सभी वेबसाइट या डेटा स्टोर होता है।

6. ISP (Internet Service Provider):

आपको इंटरनेट कनेक्शन देने वाली कंपनियाँ। जैसे: Jio, Airtel, BSNL, आदि ISP कहलाती हैं। ये कंपनियाँ हमको इंटरनेट से जोड़ती हैं।

7. Data Packets:

इंटरनेट पर जानकारी छोटे-छोटे हिस्सों में भेजी जाती है। जो गंतव्य पर जाकर फिर से जुड़ जाती है।

Features of the Internet in Hindi | इंटरनेट की विशेषताएं

इंटरनेट आज के इस डिजिटल युग की एक अनमोल देन है। इसने संचार, जानकारी और सेवाओं को हमारी उंगलियों पर ला दिया है। नीचे इंटरनेट की प्रमुख विशेषताओं का सरल औरआसान शब्दो में बताया गया है:

  • सूचना की उपलब्धता (Availability of Information): इंटरनेट पर सभी विषय की जानकारी 24×7 उपलब्ध रहती है।
  • दुनियाभर से जुड़ाव (Global Connectivity): इंटरनेट के माध्यम से हम दुनिया के किसी भी कोने में मौजूद व्यक्ति से आसानी से जुड़ सकते हैं।
  • तेज़ संचार (Fast Communication): ईमेल, चैट, वीडियो कॉल वॉइस रिकॉर्डिंग के माध्यम से कुछ ही सेकंड में संदेश भेज सकते है।
  • मनोरंजन (Entertainment): आज के समय में इंटरनेट पर फिल्में, गाने, गेम्स और वीडियो की भरमार है।
  • ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping): घर बैठे किसी भी चीज़ को हम इंटरनेट के जरिए आसानी से खरीद सकते है।
  • शिक्षा का साधन (Educational Resource): इंटरनेट के माध्यम से हम घर बैठे ऑनलाइन कोर्स कर सकते है। इससे ई-बुक्स, और वीडियो लेक्चर की सुविधा मिलती है।
  • ऑनलाइन बैंकिंग और ट्रांजैक्शन (Online Banking & Transactions): इंटरनेट से बैंकिंग सेवाएँ, बिल भुगतान और अन्य माध्यम से पैसों का लेन-देन आसानी से किया जा रहा है।
  • सोशल नेटवर्किंग (Social Networking): लिंकडिन, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम जैसी साइट्स से लोग आपस में जुड़े रहते हैं।
  • क्लाउड स्टोरेज (Cloud Storage): इंटरनेट के माध्यम से डेटा को ऑनलाइन आसानी से स्टोर और एक्सेस किया जा सकता है।
  • व्यवसाय और मार्केटिंग (Business & Marketing): इंटरनेट व्यापार के ऑनलाइन प्रचार-प्रसार और ई-कॉमर्स के लिए बेहद जरुरी है।

Types of Internet in Hindi | इंटरनेट के प्रकार

इंटरनेट के प्रकार कई अलग-अलग तकनीकों और स्पीड पर आधारित होते हैं। यहां हम इंटरनेट के प्रमुख प्रकारों को सरल शब्दों में समझेंगे:

  • डायल-अप इंटरनेट (Dial-up Internet)
  • ब्रॉडबैंड इंटरनेट (Broadband Internet)
  • फाइबर ऑप्टिक इंटरनेट (Fiber Optic Internet)
  • DSL इंटरनेट (Digital Subscriber Line)
  • केबल इंटरनेट (Cable Internet)
  • सैटेलाइट इंटरनेट (Satellite Internet)
  • वायरलेस इंटरनेट (Wireless Internet / Wi-Fi)
  • मोबाइल इंटरनेट (3G, 4G, 5G)
  • हॉटस्पॉट इंटरनेट (Hotspot Internet)

Advantages and Disadvantages of the Internet in Hindi | इंटरनेट के लाभ और हानि

यहाँ इंटरनेट के फायदे (Advantages) और नुकसान (Disadvantages) को सरल और आसान शब्दो में विस्तार से समझाया गया है:

इंटरनेट के फायदे (Advantages)इंटरनेट के नुकसान (Disadvantages)
सूचना की आसान उपलब्धता: इंटरनेट पर किसी भी विषय पर कोई भी जानकारी आसानी से मिल जाती है।फर्जी जानकारी का प्रसार – इंटरनेट पर गलत या भ्रामक जानकारी भी बहुत तेजी से फैलती है।
शिक्षा में सहायक: ऑनलाइन कोर्स, ई-बुक्स, वेबसाइट और वीडियो के माध्यम से पढ़ाई करना बहुत आसान हो गया है।असामाजिक गतिविधियाँ – इंटरनेट का यूज़ साइबर क्राइम, हैकिंग, फ्रॉड करने  आदि के लिए भी बहुत होता है।
संचार में सुविधा – ईमेल, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, वीडियो कॉल, आदि से लोग एक-दूसरे से आसानी दे जुड़े रहते हैं।गोपनीयता का खतरा – निजी डेटा चोरी और निगरानी जैसी समस्याएँ बहुत तेजी बढ़ रही हैं।
ऑनलाइन लेन-देन:

बैंकिंग, शॉपिंग, बिल पेमेंट मोबाइल रिचार्ज ,आदि। यह सभी  कार्य घर बैठे आसानी से कम समय में हो जाते हैं।

ऑनलाइन धोखाधड़ी – आजकल फर्जी वेबसाइट या लिंक से लोग ठगी का बहुत शिकार हो रहे हैं।
मनोरंजन का साधन – यूट्यूब, म्यूजिक, फिल्में, गेम्स, आदि। यह सभी ऑनलाइन उपलब्ध हैं।लत लगना (Addiction) – अधिक समय तक इंटरनेट का यूज़ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुँचा सकता है।
नौकरी के अवसर – इंटरनेट ने फ्रीलांसिंग, ब्लॉगिंग, डिजिटल मार्केटिंग जैसी नई नौकरियों के बहुत सारे अवसर दिए है।बेरोजगारी का कारण भी – ऑटोमेशन और ऑनलाइन सेवाओं के कारण बहुत पारंपरिक नौकरियाँ खत्म हो रही हैं।
सोशल नेटवर्किंग – फेसबुक, linkedin, ट्विटर, इंस्टाग्राम, आदि के माध्यम से लोग अपने विचार साझा कर सकते हैं।सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और साइबर बुलिंग – मानसिक तनाव का बहुत बड़ा कारण बन सकती है।
वैश्विक संपर्क – दुनिया भर की खबरें और संस्कृति आसानी से जानने का मौका मिलता है।संस्कृति पर प्रभाव – इंटरनेट के कारण कई बार पारंपरिक संस्कृति कमजोर होती जा रही है।

Importance of the Internet in Hindi | इंटरनेट का महत्व

आज के डिजिटल युग में इंटरनेट में हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। इसका यूज़ करके हम दुनिया भर की सारी लेटेस्ट जानकारी कुछ ही सेकंड में प्राप्त कर सकते हैं। यह शिक्षा, व्यापार, संचार, मनोरंजन और चिकित्सा जैसे सभी क्षेत्रों में बहुत उपयोगी है।

मुख्य महत्व:

  • सूचना की उपलब्धता: आज के समय इंटरनेट पर सभी विषय की जानकारी बहुत आसानी से मिल जाती है।
  • संचार का माध्यम: इसके माध्यम से ईमेल, सोशल मीडिया, वीडियो कॉल से लोग आपस में जुड़े रहते हैं।
  • ऑनलाइन शिक्षा: स्टूडेंट्स घर बैठे आसानी से ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं।
  • व्यापार और रोजगार: ऑनलाइन मार्केटिंग, फ्रीलांसिंग और स्टार्टअप के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं।
  • मनोरंजन: मूवी, गाने, गेम्स स्पोर्ट्स, और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म मनोरंजन का साधन हैं।

Future of the Internet in Hindi | भविष्य में इंटरनेट की भूमिका

इंटरनेट (Internet) का भविष्य बेहद रोमांचक और लेटेस्ट तकनीकों से भरा हुआ है। आने वाले समय में इंटरनेट केवल जानकारी तक पहुंचने का जरिया नहीं रहेगा। बल्कि यह हमारे जीवन का मुख्य हिस्सा बन जाएगा। इसके कुछ मुख्य पहलू इस प्रकार हैं:

  • 5G और 6G नेटवर्क: इससे इंटरनेट की स्पीड कई गुना बढ़ गई है। जिससे डेटा ट्रांसफर, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुगम होगी।
  • Internet of Things (IoT): इंटरनेट से जुड़ी डिवाइसेस जैसे स्मार्ट टीवी, फ्रिज, कार और घर सबआपस में जुड़कर काम करेंगे और यह हमारा जीवन आसान बनाएंगे।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI): इंटरनेट पर AI आधारित सेवाएं जैसे चैटबॉट्स, पर्सनल असिस्टेंट, स्मार्ट सर्च और कंटेंट, कोड, सुझाव और भी बेहतर और समझदार हो जाएंगी।
  • मेटावर्स: वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) के ज़रिए। हम वर्चुअल दुनिया में एक नई डिजिटल जिंदगी आसानी से जी पाएंगे।
  • डिजिटल प्राइवेसी और सिक्योरिटी: डेटा सुरक्षा को लेकर नए कानून और टेक्नोलॉजी आएंगे। जिससे यूज़र्स की प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी।
  • ब्लॉकचेन और वेब 3.0: इंटरनेट अधिक विकेन्द्रीकृत (Decentralized) और पारदर्शी (Transparent) बनेगा। जिसमें यूज़र का कंट्रोल बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें:-  

निष्कर्ष | Conclusion

दोस्तों! हम आशा करते हैं, इंटरनेट टेक्नोलॉजी पर आधारित यह लेख आपके लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी रहा होगा। हमारे इस लेख को पढ़कर आपको इंटरनेट के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिल गई होगी। अगर इस लेख से जुड़ा कोई सवाल आपके मन में है। तो कृपया नीचे कमेंट करें। आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत मूल्यवान है। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो। तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वे भी इंटरनेट के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त कर सकें। लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद!

FAQs:

Q1: इंटरनेट क्या है?

Ans: इंटरनेट एक वैश्विक नेटवर्क है। यह कंप्यूटर और अन्य डिवाइस को आपस में जोड़ता है। इसके माध्यम से सभी लोग दुनिया के किसी भी कोने से जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। ईमेल भेज सकते हैं, वेबसाइट देख सकते हैं, यूट्यूब पर वीडियो देख सकते है, और बहुत कुछ कर सकते हैं।

Q2: इंटरनेट कैसे काम करता है?

Ans: इंटरनेट दुनियाभर के कंप्यूटरों को आपस में जोड़ने वाला एक नेटवर्क है। यह डेटा को छोटे-छोटे पैकेट्स में ट्रांसफर करके वेबसाइट, ईमेल और वीडियो जैसी सेवाएं प्रदान करता है।

Q3: इंटरनेट का यूज़ किन-किन कामों के लिए किया जाता है?

Ans: इंटरनेट का यूज़ बहुत कामों के लिए किया जाता है। जिनमें से कुछ प्रमुख निम्नलिखित हैं:

  • जानकारी खोजने के लिए Google, Wikipedia, आदि पर
  • ईमेल और मैसेज भेजने के लिए
  • सोशल मीडिया चलाने के लिए
  • ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए
  • ऑनलाइन पढ़ाई और काम करने के लिए
  • वीडियो देखने और गाने सुनने के लिए, आदि।
Q4: इंटरनेट की खोज किसने की थी?

Ans: इंटरनेट की खोज किसी एक व्यक्ति ने नहीं की थी। इसको कई वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के सहयोग से डेवलप हुआ था। इसे ARPANET (Advanced Research Projects Agency Network) से विकसित किया गया था। यह 1960 के दशक में अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई एक परियोजना थी। इस परियोजना का नेतृत्व J.C.R. Licklider ने किया था, इनको बाद में “इंटरनेट का जनक” कहा गया था।

Q5: भारत में इंटरनेट कब शुरू हुआ था?

Ans: भारत में इंटरनेट की शुरुआत 15 अगस्त 1995 को हुई थी। इसको विदेश संचार निगम लिमिटेड (VSNL) ने सार्वजनिक रूप से शुरू किया था। जिससे आम लोगों के लिए इंटरनेट का यूज़ संभव हो सका।

Q6: इंटरनेट का पहला यूज़ कब और कहाँ हुआ था?

Ans: इंटरनेट का सवसे पहला सफल यूज़ 1969 में अमेरिका में ARPANET के माध्यम से हुआ था। जब दो कंप्यूटरों के बीच पहला संदेश भेजा गया था।

Q7: इंटरनेट के फायदे क्या हैं?

Ans: इंटरनेट के मुख्य फायदे यह है।

  • इससे विश्वभर की जानकारी आसानी से मिलती है
  • संचार आसान और तेज़ हो गया है
  • ऑनलाइन शिक्षा और नौकरी के अवसर बढ़े हैं
  • डिजिटल लेन-देन सरल हो गया है
  • मनोरंजन के अनेक साधन उपलब्ध हैं
Q8: इंटरनेट के नुकसान क्या हैं?

Ans: इंटरनेट के मुख्य नुकसान यह है।

  • गोपनीयता का खतरा रहता है।
  • साइबर अपराध बढ़ रहे हैं।
  • बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।
  • ज़्यादा इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
  • फेक न्यूज़ और अफवाहों का आसानी से फैला सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

What is Hostinger in Hindi

होस्टिंगर क्या है सारी जानकारी | What is Hostinger in Hindi

नमस्कार दोस्तों टेक्निकल स्किल्स अप में आपका स्वागत है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको होस्टिंगर कर के बारे में बताने जा रहे हैं। होस्टिंगर क्या है। (What is Hostinger in Hindi) होस्टिंगर से होस्टिंग कैसे खरीदें। होस्टिंगर के प्लान क्या है। यह सारी जानकारी आर्टिकल के माध्यम से हिंदी में आप तक पहुंचाएंगे। जब आप कोई वेबसाइट या ब्लॉग वर्डप्रेस पर बनाना चाहते हैं। तो सबसे पहले हमारे मन में एक सवाल आता है। सस्ती और अच्छी होस्टिंग और डोमेन कहां से खरीदें। अगर आपको होस्टिंग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। तो इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़े। अगर सस्ती और अच्छी होस्टिंग की बात करें तो होस्टिंगर भारत में सबसे सस्ती और अच्छी होस्टिंग प्रोवाइड करता है। अगर आप सस्ती और अच्छी होस्टिंग खरीद चाहते हे। तो आप Hostinger से सस्ती और Reliable, Web Hosting खरीद सकते है। अगर आप होस्टिंगर से प्रीमियम या बिजनेस होस्टिंग प्लान खरीदते हैं। Web Hosting के साथ में यह आपको FREE Domain और FREE SSL Certificate भी प्रदान देते हे। होस्टिंगर क्या है? | What is Hostinger in Hindi | Hostinger Kya Hai Hostinger होस्टिंगर एक अमेरिकन होस्टिंग कंपनी (America Hosting Company) है। जो आपको सस्ती और अच्छी सभी प्रकार की होस्टिंग तथा डोमेन प्रोवाइड कराती है। होस्टिंगर सभी प्रकार की होस्टिंग प्रोवाइड कराती है। जैसे, वेब होस्टिंग, क्लाउड होस्टिंग, बीपीएस होस्टिंग, वर्डप्रेस होस्टिंग, तथा ईमेल होस्टिंग, यह सारी सर्विस प्रोवाइड कराती है। अगर आप होस्टिंगर से होस्टिंग खरीदते हैं। यह आपको FREE Domain और FREE SSL Certificate देते हैं। होस्टिंगर कंपनी की शुरुआत 2004 से हुई थी। जब से लेकर अब तक यह बहुत सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इसमें रोजाना 15,000+ नए अकाउंट बनाए जाते हैं। इससे यह पता चलता है। यह कंपनी सस्ती और अच्छी होस्टिंग सर्विस देते हैं। इसमें हर 4 से 5 सेकंड में 1 यूजर्स रजिस्टर करता है। होस्टिंगर में अब तक 178 देशों से 29 मिलियन से अधिक यूजर जुड़ चुके हैं। Customer Support – कस्टमर सपोर्ट होस्टिंगर Hostinger आपको 24*7 कस्टमर सपोर्ट सर्विस प्रोवाइड कराता है। अगर आपकी वेबसाइट में कोई Error आ रहा है। तो आप कभी भी कस्टमर सपोर्ट को कॉल करके आसानी से अपनी प्रॉब्लम को सॉल्व करा सकते हैं। इनकी सर्विस सपोर्ट बहुत अच्छी और फ़ास्ट हैं। यहाँ आप अपनी किसी भी Query को केवल 5 मिनट में हल करा सकते हे। Hostinger Web Hosting Plan Hostinger तीन Plans मे Web Hosting Provide कराता है सिंगल वेब होस्टिंग (Single web hosting ) प्रीमियम वेब होस्टिंग ( Premium web hosting) बिजनेस वेब होस्टिंग ( Business web hosting ) सिंगल वेब होस्टिंग प्लान | Hostinger Single Web Hosting Plan 1 वेबसाइट 30 GB SSD स्टोरेज ~10000 मासिक विज़िट 1 ईमेल मुफ्त SSL (मूल्य ₹855.00) 100 GB बैंडविड्थ प्रबंधित WordPress WordPress एक्सेलरेशन 30 दिन की मनी-बैक गारंटी 2 डेटाबेस GIT एक्सेस साप्ताहिक बैक-अप Cloudflare से सुरक्षित Nameservers 24/7/365 सहयोग 9% अपटाइम की गारंटी DNS प्रबंध एक्सेस मैनेजर 2 सबडोमेन 1 FTP अकाउंट 2 Cronjobs प्रीमियम वेब होस्टिंग प्लान | Hostinger Premium Web Hosting Plan 100 वेबसाइट 100 GB SSD स्टोरेज ~25000 मासिक विज़िट मुफ्त ईमेल मुफ्त SSL (मूल्य ₹855.00) मुफ्त डोमेन (मूल्य ₹679.00) अनगिनत बैंडविड्थ प्रबंधित WordPress WordPress एक्सेलरेशन 30 दिन की मनी-बैक गारंटी असीमित डेटाबेस GIT एक्सेस SSH एक्सेस साप्ताहिक बैक-अप Cloudflare से सुरक्षित Nameservers 24/7/365 सहयोग 9% अपटाइम की गारंटी DNS प्रबंध एक्सेस मैनेजर 100 सबडोमेन असीमित FTP अकाउंट अनगिनत Cronjobs बिज़नेस वेब होस्टिंग प्लान | Hostinger Business Web Hosting Plan 100 वेबसाइट 200 GB SSD स्टोरेज ~100000 मासिक विज़िट मुफ्त ईमेल help outline मुफ्त SSL (मूल्य ₹855.00) मुफ्त डोमेन (मूल्य ₹679.00) अनगिनत बैंडविड्थ प्रबंधित WordPress WordPress एक्सेलरेशन WordPress स्टेजिंग टूल 30 दिन की मनी-बैक गारंटी असीमित डेटाबेस GIT एक्सेस SSH एक्सेस दैनिक बैक-अप (मूल्य ₹660.00) Cloudflare CDN (मूल्य ₹545.00) Cloudflare से सुरक्षित Nameservers 24/7/365 सहयोग 9% अपटाइम की गारंटी DNS प्रबंध एक्सेस मैनेजर 100 सबडोमेन असीमित FTP अकाउंट अनगिनत Cronjobs Hostinger के फायदे होस्टिंगर पर Shared Hosting आपको बहुत सस्ते में मिल जाती है। और कोई होस्टिंग कंपनी इतनी सस्ती और अच्छी Hosting नहीं दे सकती। अगर आप होस्टिंगर से Premium plan या Business plan खरीदते हैं। तो आपको एक .Com Domain Free में मिलेगा। यहाँ पर आपको Free में SSL Certificate भी मिलेगा। होस्टिंगर आपको 30 दिन Money Back Guarantee Provide करता है। Hostinger की खामियां अगर आप होस्टिंगर से Shared Hosting खरीदते हैं। तो आपको यहाँ पर Free Domain नहीं मिलता है। और इस होस्टिंग में Daily Backup की सुविधा सिर्फ Business Plan में है। इस पोस्ट के बारे में | About This Post होस्टिंगर क्या है? What is Hostinger in Hindi. Customer Support कस्टमर सपोर्ट. Hostinger Web Hosting Plan। Hostinger तीन Plans मे Web Hosting Provide कराता है। सिंगल वेब होस्टिंग प्लान Hostinger Single Web Hosting Plan। प्रीमियम वेब होस्टिंग प्लान Hostinger Premium Web Hosting Plan। बिज़नेस वेब होस्टिंग प्लान Hostinger Business Web Hosting Plan। Hostinger के फायदे। Hostinger की खामियां। यह भी पढ़ें:-   Google Analytics क्या है पूरी जानकारी हिंदी में Google AdSense क्या है पूरी जानकारी हिंदी में Search Engine क्या है पूरी जानकारी हिंदी में Robots.txt फ़ाइल क्या है पूरी जानकारी हिंदी में Sitemap क्या है और कैसे बनाये पूरी जानकारी हिंदी में SEO क्या है और कैसे करते है पूरी जानकारी हिंदी में निष्कर्ष | Conclusion हेलो दोस्तों आशा करता हूं आपको होस्टिंगर क्या है सारी जानकारी | What is Hostinger in Hindi में सारी जानकारी हमारे इस आर्टिकल से मिल गई होगी। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पढ़ कर अच्छा लगा। तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। अगर आप हमें कुछ अपनी राय देना चाहते हैं। तो कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर दें। यहां तक हमारा आर्टिकल पढ़ने के लिए आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। FAQs Q1. Hostinger क्या हैं? Ans: “Hostinger एकसस्ती और अच्छी Hosting और Domain Provide कराने वाली Company है। जिसकी शुरुवात 2004 में हुई थी। यह एक American Company है। Q2. क्या Hostinger में होस्टिंग के साथ फ्री डोमेन मिलता है? Ans: हाँ, Hostinger वेब होस्टिंग के साथ आपको फ्री में 1 साल के लिए डोमेन देता है। Q3. क्या Hostinger बाकि होस्टिंग कंपनियों से सस्ती है? Ans: जी हाँ, Hostinger होस्टिंग बाकि सभी कंपनी से सस्ती और अच्छी होस्टिंग और सर्विसेज देती है। Q4. क्या नये ब्लॉगर को Hostinger वेब होस्टिंग

What is Android in Hindi

एंड्राइड क्या है और इसका इतिहास | What is Android in Hindi?

नमस्कार दोस्तों टेक्निकल स्किल्स अप में आप सभी का एक बार फिर से स्वागत है। आज हम आपको एंड्रॉयड के बारे में बताएंगे (What is Android in Hindi) एंड्राइड क्या है। एंड्राइड कैसे काम करता है। यह किस प्लेटफॉर्म पर काम करता है। एंड्राइड का इतिहास क्या है, और एंड्रॉयड का भविष्य क्या है। इसे यूज करने के फायदे क्या है तथा नुकसान क्या है। यह सारी जानकारी हम आज आपको इसआर्टिकल के माध्यम से हिंदी में बताएंगे। वैसे यह आर्टिकल उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा जिनको एंड्रॉयड के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। तो आज हम एंड्राइड के बारे में विस्तार में इस आर्टिकल में सारा कुछ बताएंगे अधिक जानकारी के लिए कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें वैसे बहुत सारे लोगों को स्मार्टफोन कंप्यूटर और लैपटॉप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रहती है। हम यही कोशिश करेंगे हैं। अपने आर्टिकल के माध्यम से हिंदी में लोगों तक इन सभी के बारे में जानकारी पहुंचा सके अगर आप टेक्नोलॉजी से रिलेटेड और कुछ जानना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में कमेंट कर जरूर बताएं।  हम उस पर भी हिंदी में आर्टिकल लिखने की कोशिश करेंगे और आप लोगों की सहायता करेंगे। Android Kya Hai | What is Android in Hindi (एंड्राइड क्या है?) एंड्राइड कोई स्मार्टफोन या कोई ऐप नहीं है यह गूगल द्वारा बनाया गया ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह (Linux Kernel) लिनक्स कर्नेल पर काम करता हे। अगर सरल  शब्दों में तो हूं तो लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह सरवर और डेस्कटॉप कंप्यूटर पर काम करता है। एंड्राइड बस एक बर्जन है जिसे लिनक्स पर डिजाइन किया गया। इसको विशेष रूप से स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए बनाया गया है। मुख्य रूप से यह स्मार्टफोन और टैबलेट पर काम करता है। विकिपीडिया के अनुसार एंड्राइड 2011 से स्मार्टफोन और 2013 के बाद से टैबलेट और दुनिया भर में बेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम रहा है। फिलहाल में इसके दो करोड़ से ज्यादा यूजर हैं।  इसका 75% मार्केट पर कब्जा है यह ऑपरेटिंग सिस्टम के आधार पर सबसे बड़ा है। अन्य प्लेटफार्म जैसे iOS और Desktop की तुलना में Android पर बहुत ज्यादा यूजर हैं। एंड्राइड का इतिहास | History of Android in Hindi सबसे पहले इसे एंड्राइड आईएनसी (Android Inc) द्वारा बनाया गया था। इसकी स्थापना 2003 में एंडी रुबिन (Andy Rubin) ने की थी। इसके बाद 2005 के गूगल ने खरीद लिया। इसके बाद 2007 में लांच किया था। एंडी रुबिन द्वारा स्थापित Android एक ओपन सोर्स (Open Source Plateform) प्लेटफॉर्म है। इसे Open Handset Allince में सभी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दिग्गजों द्वारा समर्थित किया जाता है। जिसमें गूगल (Google) सैमसंग (Samsung) नोकिया (Nokia) लेनोवो (Lenovo), etc. एंड्रॉइड वर्जन क्या है? | Versions of Android in Hindi दोस्तों कुछ समय पहले आपने एंड्राइड के कुछ फेमस (Versions) के नाम सुने होंगे। जैसे एंड्राइड किटकैट, एंड्रॉयड लॉलीपॉप,और एंड्रॉइड नौगट, etc. इस आर्टिकल में हम आपको एंड्राइड के सभी वर्जन के बारे में डिटेल में बताएं। Android Versions List Android Version 1.0 Alpha Android Version 1.1 Beta Android Version 1.5 Cupcake Android Version 1.6 Donut Android Version 2.0 – 2.1 Eclair Android Version 2.2 – 2.2.3 Froyo Android Version 2.3 – 2.3.7 Gingerbread Android Version 3.0 – 3.2.6 Honeycomb Android Version 4.0 – 4.0.4 Ice Cream Sandwich Android Version 1 – 4.3.1 Jelly Bean Android Version 4.4 – 4.4.4 Kitkat Android Version 5.0 – 5.1.1 Lollipop Android Version 6.0 – 6.0 Marshmallow Android Version 7.0 Nougat Android Version 8.0 – 8.1 Oreo Android Version 9. 0 Pei Android Version 10 (Q) Android Version 11 Android Versions Details Android Version 1.0 Alpha:0 Alpha एंड्राइड द्वारा सबसे पहले लॉन्च किए जाने वाला एंड्राइड वर्जन है। जिसे 23 दिसंबर 2008 को रिलीज किया गया था। Android Version 1.1 Beta:1 Beta वर्जन 9 फरवरी 2009 को रिलीज किया गया था। इसमें मैसेंजर के अटैचमेंट को सेव करने की सुविधा को जोड़ा गया था। Android Version 1.5 Cupcake:5 Cupcake 27 अप्रैल 2009 को रिलीज हुआ था। इसके अंदर आपको Text की फैसिलिटी है Navigation ऐड किया गया था। Android Version 1.6 Donut:6 Donut 15 सितंबर 2009 को रिलीज किया गया था। जिसमे Speak Text का Option यानि आप बोल के Text लिख सकते थे Android Version 2.0 – 2.1 Éclair:1 Eclair 26 अक्टूबर 2009 को रिलीज किया गया। इसमें (Bluetooth) ब्लूटूथ का ऑप्शन पहली बार देखने को मिला था। इसके अलावा कैमरा (Camera) फ़्लैश (Flash) और ज़ूमिंग (Zooming) का ऑप्शन ऐड किया गया था। Android Version 2.2 – 2.2.3 Froyo:3 Froyo 20 मई 2010 में रिलीज हुआ था। इस वर्जन में आप को क्लीन और ऑप्टिमाइजेशन का ऑप्शन दिया गया था। Android Version 2.3 – 2.3.7 Gingerbread:7 Gingerbread 6 दिसंबर 2010 को रिलीज किया गया था। स्काइप (Skype) का ऑप्शन ऐड किया था जिसके अंदर एक दूसरे से कॉल कर सकते थे। Android Version 3.0 – 3.2.6 Honeycomb:6 Honeycomb 22 फरवरी 2011 को लांच किया गया था। जो सबसे पहले टैबलेट में आया था। Version After 4.0 Android Version 4.0 – 4.0.4 Ice Cream Sandwich:4 Ice Cream Sandwich 18 अक्टूबर 2011 को लांच किया गया था। यह Version Ice-cream Sandwich मोबाइल के लीये डिज़ाइन किया गया था। Android Version 4.1 – 4.3.1 Jelly Bean:1 Jelly Bean 9 जुलाई 2012 को रिलीज किया गया था। इसमें Smart Touch का ऑप्शन देखने को मिला। Android Version 4.4 – 4.4.4 Kitkat:4 Kitkat 31 अक्टूबर 2013 को लांच किया गया। इस में HD +, Emoji जैसे कई और फ्यूचर Add किये गए। Android Version 5.0 – 5.1.1 Lollipop:1 Lollipop 12 नवंबर 2014 को रिलीज किया गया था। जिसका नाम लॉलीपॉप रखा गया। इसमें Colorful Interface और Multitasking ऑप्शन और Home स्क्रीन में ही Notifications देखने का ऑप्शन दिया गया। Android Version 6.0 – 6.0 Marshmallow:0 Marshmallow 5 अक्टूबर 2015 को रिलीज किया गया था। इसमें Good Security के साथ गूगल सेटिंग एक ही जगह पर दिया गया था। और Cut & Pest का ऑप्शन दिया गया। Version After 7.0 Android Version 7.0 Nougat:0 Nougat 22 अक्टूबर 2016 को लांच किया गया था। साथ ही1.0 – 7.1.2 Version को 4 ऑक्टूबर 2016 को Release किया गया। Android Version 8.0 – 8.1 Oreo:0 – 8.1 Oreo 5 दिसंबर 2017 को रिलीज किया

What is Google My Business in Hindi

Google My Business क्या है | What is Google My Business in Hindi

 हेलो दोस्तों आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आप लोगों को GMB (Google My Business) के बारे में बताने जा रहे हैं। Google My Business क्या है। (What is Google My Business In Hindi) GMB पर हमें अपने बिजनेस को क्यों लिस्ट करना चाहिए। इसके क्या क्या फायदे हैं। यह सब कुछ इस लेख में हम आप लोगों को विस्तार में बताएं। अगर आप GMB के बारे में जानना चाहते हैं। तो हमारे इस लेख पर हमारे साथ जुड़े रहे। इस इंटरनेट के युग अपने बिजनेस को ऑनलाइन लिस्ट करना चाहते हो। तो Google My Business पर अपने बिज़नेस को लिस्ट करना बहुत जरुरी हे। अपने बिज़नेस को GMB पर लिस्ट करने के बाद यूजर आपके बिज़नेस को आसानी से सर्च करके उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हे। अगर आप जब भी अपने किसी भी प्रोडक्ट को रिपेयर करना चाहते हे। तो आप ऑनलाइन सर्च करके पता कर सकते हे। किस कंपनी का सर्विस सेंटर आपके शहर में GMB में किस address पर लिस्ट हे। आप सर्विस सेंटर ऑनलाइन आसानी से सर्च कर सकते हे। अपने प्रोडक्ट को रिपेयर करा सकते हे। Google My Business क्या है | What is Google My Business in Hindi चलिए आसान शब्दों में समझते हे Google my Business क्या हे। GMB गूगल द्वारा लांच किया गया एक मुफ़्त टूल हे। इस टूल पर हम अपने बिज़नेस को ऑनलाइन लिट् कर सकते हे। इस पर बिज़नेस को लिस्ट करने के बाद यूजर आपके बिज़नेस को आसानी से ऑनलाइन सर्च कर सकते हे। इसके माध्यम से यूजर को आपका Business Website, Contac Number, Address, Location आसानी से मिल जाता है। इसके माध्यम से हम अपने प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में अपने यूजर को बता सकते हे। GMB के माध्यम से यूजर आपके बिज़नेस के बारे में आसानी से सबकुछ जानकारी पा सकते हे। अगर यूजर आपके बिज़नेस के बारे में और कुछ जानना चाहते हे। GMB पर ऐड किये हुए Business Website, Contac Number, Address के माध्यम से अधिक जानकारी ले सकते हे। यूजर जब आपके बिज़नेस को SERP या Map पर सर्च करते हे। अगर आपका बिज़नेस GMB पर रजिस्टर हे। तो यूजर को आपके बिज़नेस की जानकारी SERP या Map पर दिखने लगाती हे। जिससे यूजर आपसे कांटेक्ट करके या GMB पर दिए address पर विजिट करके अपनी प्रॉब्लम सॉल्व कर सकते हे। गूगल पर बिजनेस लिस्ट करने के लिए क्या जरुरी हे। What is Required to List a Business on Google Google पर अपने बिजनेस को लिस्ट करने के लिए आपके पास क्या क्या होना जरुरी हे। चलिए इसके बारे में हम आपको कुछ पॉइंट्स के माध्यम से बताते हे। आपके पास एक Phone Number होना चाहिए। आपके पास एक Gmail ID होनी चाहिए। Business का कोई फिक्स Address होना चाहिए। आपके Business का कोई Name होना चाहिए। अगर आपके पास कोई Business की Website हे तो आप ऐड कर सकते हे। GMB पर बिजनेस कैसे रजिस्टर करें | How to Register Business on GMB अगर आप अपने बिजनेस को SERP या Map पर दिखाना चाहते हे। तो आपको Google My Business पर अपने बिजनेस का Registration करना पड़ेगा। चलिए कुछ पॉइंट्स के माध्यम से Step by Step बताते हे Google My Business पर Registration कैसे करे। Step1- सबसे पहले https://www.google.com/intl/en_in/business/ पर जाकर Manage Now पर क्लिक करके किसी जीमेल से रजिस्टर करना होगा। Step2- रजिस्टर करने के बाद अपने बिज़नेस का नाम टाइप करे। Step3- इसके बाद अपने बिज़नेस से रिलेटेड category सेलेक्ट करके next पर क्लिक करे। Step4- इसके बाद Yes slect करके नेक्स्ट पर क्लिक करे। Step5- इसके बाद बिज़नेस का Country, State, City, Addres and pincode ऐड करे। Step6- इसके बाद अपना बिज़नेस का Mobile Number और Website ऐड करके Next पर क्लिक करे। Step7- इसके बाद By पोस्ट, ईमेल या mobile नंबर के माध्यम से OTP मगाकर अपने प्रोफाइल को Verify कर सकते हे। Step8- Verify करने के बाद फिनिश करे। GMB पर Review का सेक्शन ओपन रखे Google My Business पर Review का सेक्शन हमेशा ओपन रखना चाहिए। जिससे यूजर आपके प्रोडक्ट और सर्विस की quality के अनुसार रेटिंग करते हे। अगर आप यूजर को सही सर्विस प्रोवाइड करते हे। उसी के अनुसार यूजर आपके बिज़नेस को रेटिंग देते हे। अगर आप सही सर्विस प्रोवाइड करेंगे तो यूजर आपको पोसटिवे रेटिंग देंगे। जिससे यूजर को आपके बिज़नेस के प्रति ट्रस्ट बढ़ेगा। Google My Business App आप एप्प के माध्यम से गूगल माय बिज़नेस पर अपने बिज़नेस को रजिस्टर कर सकते हे। App के माध्यम से GMB पर अकाउंट बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे। Step1- सबसे पहले प्ले स्टोर या एप्प स्टोर पर जाकर गूगल माय बिजनेस का ऐप इंस्टॉल करें। Step2 – ऐप इंस्टॉल करने के बाद उस पर अकाउंट क्रिएट करें Step3 –अकाउंट क्रिएट करने के बाद। जैसे: हमने वेबसाइट के माध्यम से अकाउंट क्रिएट करने के लिए बताया था। उन्हीं पॉइंट को फॉलो करके हम मोबाइल ऐप से भी हम GMB पर अपना प्रोफाइल कंप्लीट कर सकते हैं। Google My Business के फायदे | Benefits of Google My Business GMB पर रजिस्टर करने के बाद आपका बिजनेस गूगल maps पर दिखने लगेगा। आपके ग्राहकों और यूजर का आपके बिजनेस पर विश्वास बढ़ता हैं। हमेशा आप अपने कॉम्पिटीटर से आगे रहगे। इससे Google पर आपके बिज़नेस Authority बढ़ती हैं। इससे माध्यम से फ्री में आपके पास कस्टमर आयेंगे। निष्कर्ष | Conclusion दोस्तों आशा करता हूं, हमारा यह लेख पढ़कर आप लोगों को Google My Business के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। अगर आप इस से रिलेटेड और कुछ जानना चाहते हैं। तो कमेंट सेक्शन में कमेंट करके मैं पूछ सकते हैं। अगर आपको हमारे इस लेख से सही इंफॉर्मेशन मिली हो। तो हमारे इस आर्टिकल हो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। ऐसे ही इन्फोर्मटिव आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। यह आर्टिकल पढ़ने के लिए आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद! यह भी पढ़ें:-   SEO Interview Questions in Hindi What is Android in Hindi What is Keyword in Hindi Hostinger Kya Hai What is Google Search Console in Hindi Digital Marketing Interview Questions in Hindi What is Search Engine in Hindi What